रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश के 16 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन किया है. छत्तीसगढ़ गृह विभाग से यह आदेश जारी हुआ है. इस आदेश के तहत अलग-अलग बैच के कई अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति किया गया है. प्रमोशन के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने औपचारिक आदेश जारी किए हैं, जिसमें आईपीएस डॉक्टर आनंद छाबड़ा को एडीजी के पद पर पदोन्नति दी गई है. वहीं आईपीएस प्रशांत अग्रवाल को आईजी प्रमोट किया गया है.
आईपीएस आनंद छाबड़ा बनाए गए एडीजी
छत्तीसगढ़ कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉक्टर आनंद छाबड़ा को 25 साल की सेवा पूरी करने के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति किया गया है. इस पदोन्नति के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 6 जनवरी 2026 को मंजूरी दी थी. वर्ष 2008 के दो आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है. जिसमें प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्रे शामिल हैं.
प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्रे का भी हुआ प्रमोशन
आदेश में कहा गया है कि प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्रे को भविष्य में मिड कैरियर ट्रेनिंग फेज 4th में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा. दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे. केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर कार्यरत साल 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी नीथू कमल को 1 जनवरी 2026 से पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है. इसी तरह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत दावुलुरी श्रवण को भी सामान तिथि से आईजी वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति मिली है.
साल 2012 के 8 आईपीएस का हुआ प्रमोशन
साल 2012 बैच के 8 के आईपीएस अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिसमें विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश कुमार अग्रवाल और रामकृष्ण साहू शामिल हैं. इन पदोन्नतियों को भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 6 और 9 जनवरी को स्वीकृति दी थी.
साल 2013 बैच के चार आईपीएस अधिकारी डॉ अभिषेक पल्लव, मोहित गर्ग, भोज राम पटेल और यशपाल सिंह को चयन श्रेणी में पदोन्नति किया गया है. इसके अलावा केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर कार्यरत जितेंद्र शुक्ला को भी चयन श्रेणी प्रोफार्मा में पदोन्नति दी गई है.












