छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होने वाले राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कैंप की तैयारियां अब आखिरी दौर में हैं। 9 से 13 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन के लिए देश-विदेश से प्रतिभागी पहुंचने लगे हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
क्या है आयोजन?
यह राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कैंप है, जिसका आयोजन
स्थान: ग्राम दुधली, मालीघोरी मैदान, बालोद
तारीख: 9 जनवरी से 13 जनवरी तक
आयोजन भारत स्काउट-गाइड से जुड़ा है, जिसमें देश और विदेश से स्काउट, रोवर और रेंजर भाग ले रहे हैं।
अब तक कितने प्रतिभागी पहुंचे?
मीडिया रिपोर्ट्स और जिला प्रशासन के अनुसार:
अब तक 5000 से ज्यादा बच्चे जंबूरी स्थल पर पहुंच चुके हैं
कुल मिलाकर आयोजन में करीब 12 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर, अधिकारी और कर्मचारी,
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी
प्रशासन के मुताबिक, यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कैंप है भारत के अलावा दक्षिण एशियाई देशों से
करीब 400 विदेशी स्काउट-गाइड बालोद पहुंच चुके हैं
विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए अलग से प्रोटोकॉल और व्यवस्थाएं की गई हैं।
विशेष ट्रेन से पहुंचे प्रतिभागी
जिला शिक्षा विभाग के अनुसार:
राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित कई राज्यों से बच्चे विशेष ट्रेन के जरिए बालोद पहुंचे हैं। इसके अलावा
दिल्ली हेडक्वॉर्टर से भारत स्काउट-गाइड संगठन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जिले का सर्किट हाउस पूरी तरह से भरा हुआ है।
आयोजन स्थल पर क्या-क्या तैयार हुआ?
आयोजन के लिए: मैदान में नया स्वतंत्र स्टेडियम बनाया गया है
प्रतिभागियों के लिए विशेष ट्रैकिंग एरिया तैयार किया गया है
यहां बच्चे एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकेंगे
प्रशासन ने कसी कमर
आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
कलेक्टर ने निर्माण,शिक्षा,स्वास्थ्य, समेत सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल आयोजन स्थल आसपास के इलाकों
में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
आगे क्या होगा
आज मुख्य आयुक्त और जिला प्रशासन की ओर से आयोजन की रूपरेखा दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।











