DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India

सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर

Rishabh Tiwari by Rishabh Tiwari
February 23, 2026
in अन्य खबरें
Reading Time: 1 min read
A A
सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। साले की शादी की खुशियों के बीच एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बीच-बचाव करने आई अपनी साली और उसकी मासूम बेटी पर भी प्राणघातक हमला किया, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

साले की शादी में आया था परिवार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सरहरी गांव में आरोपी गणेश कुशवाहा अपने परिवार के साथ साले की शादी में शामिल होने आया था। बारात वापसी के बाद देर रात घर के सभी सदस्य थककर सो रहे थे, तभी यह खौफनाक घटना घटी।

संबंधित खबरें

अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार

अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार

February 23, 2026
0
1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री

धमतरी में ‘फर्जी CID अफसर’ गिरफ्तार: स्कॉर्पियो पर लिखवाया था Vice President, टोल बचाने और रौब झाड़ने के लिए बनाया था फेक ID

February 22, 2026
1
CGPSC परीक्षा में भारी सख्ती: मेटल डिटेक्टर से हुई चेकिंग, केवल मंगलसूत्र और नोज पिन की अनुमति; जूते-घड़ी पर भी बैन

इनकार करने पर खोया आपा

एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपी गणेश कुशवाहा ने अपनी पत्नी यशोदा से संबंध बनाने की बात कही थी। पत्नी के मना करने पर आरोपी इतना नाराज हो गया कि उसने पास रखे हथौड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

साली और 10 साल की भतीजी को भी नहीं छोड़ा

यशोदा की चीख सुनकर उसकी छोटी बहन गंगोत्री अपनी बेटी पिंकी के साथ उसे बचाने पहुंची। आरोपी ने वहशीपन की हदें पार करते हुए उन दोनों पर भी हथौड़े से वार कर दिया। घर में मची चीख-पुकार के बाद जब अन्य सदस्य जागे, तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

अस्पताल ले जाते समय पत्नी की मौत

परिजनों ने तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचाया, जहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया। अधिक खून बह जाने के कारण यशोदा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी बहन गंगोत्री की नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है और भतीजी का इलाज अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

वारदात के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गणेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं और पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Rishabh Tiwari

Rishabh Tiwari

विवान तिवारी एक प्रोफेशनल डिजिटल पत्रकार हैं, जो मध्य भारत की राजनीति, प्रशासन और ज़मीनी मुद्दों की खोजी रिपोर्टिंग करने के प्रयास में जुटे होते हैं। उनका काम तथ्यों, संतुलन और साफ़ बोलचाल की भाषा पर आधारित है। वे अंधभक्ति और दिखावटी पत्रकारिता से दूरी रखते हैं।

संबंधित खबरें

अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार
अन्य खबरें

by Rishabh Tiwari
February 23, 2026
0
1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री
अन्य खबरें

1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री

by Rishabh Tiwari
February 23, 2026
0
धमतरी में ‘फर्जी CID अफसर’ गिरफ्तार: स्कॉर्पियो पर लिखवाया था Vice President, टोल बचाने और रौब झाड़ने के लिए बनाया था फेक ID
अन्य खबरें

धमतरी में ‘फर्जी CID अफसर’ गिरफ्तार: स्कॉर्पियो पर लिखवाया था Vice President, टोल बचाने और रौब झाड़ने के लिए बनाया था फेक ID

by Rishabh Tiwari
February 22, 2026
1

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

May 7, 2025
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

January 22, 2025
बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

May 18, 2025
MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

May 29, 2025
अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

iss-gaon-mein-7-din-pehle-aati-hai-holi-janiye-iske-peeche-ki-khaufnaak-kahani-Daily Scoop India News

इस गांव में 7 दिन पहले आती है होली! जानिए इसके पीछे की खौफनाक कहानी

0

फैट से फिट होने के लिए दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?

0
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

0
अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार

अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार

February 23, 2026
सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर

सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर

February 23, 2026
1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री

1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री

February 23, 2026
धमतरी में ‘फर्जी CID अफसर’ गिरफ्तार: स्कॉर्पियो पर लिखवाया था Vice President, टोल बचाने और रौब झाड़ने के लिए बनाया था फेक ID

धमतरी में ‘फर्जी CID अफसर’ गिरफ्तार: स्कॉर्पियो पर लिखवाया था Vice President, टोल बचाने और रौब झाड़ने के लिए बनाया था फेक ID

February 22, 2026
× Popup Image

About

डेली स्कूप हिंदी पाठकों के लिए अनोखी और रोचक खबरें और कहानियाँ प्रदान करता है। हम अधिकतर स्थानीय दिलचस्प कहानियों पर केंद्रित करते हैं, जो सभी तक जरुर पहुँचनी चाहिए।

Categories

  • अन्य खबरें
  • उछल कूद
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
  • डेली स्कूप एक्सक्लूसिव
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • हेल्थ

Tags

Holi Navratri News छत्तीसगढ़ भोपाल

Recent Post

  • अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार
  • सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर
  • About DS
  • Contacts
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT