DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India

ना मंच, ना माइक – सिर्फ खाट और जनता! करिगांव में सीएम का देसी चौपाल अंदाज

Rishabh Tiwari by Rishabh Tiwari
May 5, 2025
in पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
ना मंच, ना माइक – सिर्फ खाट और जनता! करिगांव में सीएम का देसी चौपाल अंदाज
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर/सक्ती: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय इन दिनों गांव-गांव घूम रहे हैं। लेकिन घूमने का ये तरीका बिल्कुल सरकारी नहीं, बल्कि एकदम देसी अंदाज में हो रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे फेज में सीएम साहब अचानक सक्ती जिले के करिगांव जा पहुंचे। न कोई तामझाम, न कोई मंच। गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खाट डली, और वहीं बैठकर सीधा चौपाल लग गया। जो कहना था, लोगों ने खुलकर कहा, और जो करना था, सीएम ने मौके पर ही करके दिखा दिया।

चौपाल में नहीं दिखी दूरी, दिखा सीधा जुड़ाव

गांव के लोगों को शायद यकीन नहीं हुआ कि सूबे का सबसे बड़ा आदमी खाट पर बैठकर उनकी बातें ऐसे सुन रहा है जैसे कोई अपना हो। किसी ने महतारी वंदन योजना की बात की, किसी ने राशन और स्वास्थ्य सेवा का ज़िक्र छेड़ दिया। तो किसी ने पटवारी की शिकायत ठोक दी। सीएम ने सब कुछ ध्यान से सुना और मौके पर ही जवाब भी दिया।

सुनवाई के साथ-साथ फैसले भी मौके पर

संबंधित खबरें

आज किस जिले में उतरेगा CM का हेलीकॉप्टर, किसी को नहीं पता! अफसरों की बेचैनी बढ़ी

आज किस जिले में उतरेगा CM का हेलीकॉप्टर, किसी को नहीं पता! अफसरों की बेचैनी बढ़ी

May 6, 2025
12

करिगांव की चौपाल में कई फैसले भी लिए गए। जैसे गांव के नोनी मैया दाई मंदिर को लेकर गांव वालों की पुरानी मांग थी—मुख्यमंत्री ने तुरंत सौंदर्यीकरण की घोषणा कर दी। पटवारी हफ्ते में एक दिन गांव में ही बैठकर सारे राजस्व विवाद निपटाएगा—ये आदेश भी तुरंत पास कर दिया गया। और हां, गांव में नया पंचायत भवन बनेगा—ये भी तय कर दिया गया।

कलेक्टर को ऑन द स्पॉट निर्देश

गांव में तालाब के किनारे की जमीन को लेकर लोगों ने शिकायत की। सीएम ने बात सुनी और तुरंत कलेक्टर को जमीन की नापजोख करने और समाधान निकालने के निर्देश दे दिए। आंगनबाड़ी, स्कूल और बच्चों की सुविधाओं को लेकर भी साय ने फील्ड की हकीकत जानी।

योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट खुद ली

सीएम साय सिर्फ सुनने नहीं, योजनाओं की जमीनी सच्चाई जानने भी निकले हैं। महतारी वंदन योजना, पीएम आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, आयुष्मान भारत—इन सबकी जानकारी उन्होंने खुद ग्रामीणों से ली। खास बात ये रही कि आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक के इलाज की जानकारी खुद सीएम ने दी ताकि किसी भी गंभीर बीमारी में गांव के लोग कर्ज में न डूबें।

कम पानी में ज्यादा उत्पादन पर जोर

गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए साय ने कहा कि अब ऐसी फसलों की ओर ध्यान देना होगा जो कम पानी में भी अच्छा उत्पादन दें। यानी सीएम का दौरा सिर्फ फॉर्मेलिटी नहीं था, बल्कि धरती की हकीकत को समझने और उसी के हिसाब से नीतियों की बात करने का तरीका था।

पूरा लवाजमा लेकर निकले हैं गांव-गांव

साय ने साफ कहा—सुशासन तिहार के इस तीसरे फेज में सिर्फ मैं नहीं, पूरी सरकार गांव-गांव घूम रही है। मुख्य सचिव से लेकर अफसर तक सब साथ हैं। मकसद है, पीएम मोदी की गारंटी का पूरा फायदा गांव के आखिरी इंसान तक पहुंचे।

Rishabh Tiwari

Rishabh Tiwari

विवान तिवारी एक प्रोफेशनल डिजिटल पत्रकार हैं, जो मध्य भारत की राजनीति, प्रशासन और ज़मीनी मुद्दों की खोजी रिपोर्टिंग करने के प्रयास में जुटे होते हैं। उनका काम तथ्यों, संतुलन और साफ़ बोलचाल की भाषा पर आधारित है। वे अंधभक्ति और दिखावटी पत्रकारिता से दूरी रखते हैं।

संबंधित खबरें

आज किस जिले में उतरेगा CM का हेलीकॉप्टर, किसी को नहीं पता! अफसरों की बेचैनी बढ़ी
पॉलिटिक्स

आज किस जिले में उतरेगा CM का हेलीकॉप्टर, किसी को नहीं पता! अफसरों की बेचैनी बढ़ी

by Rishabh Tiwari
May 6, 2025
12

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

May 7, 2025
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

April 25, 2025
बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

May 18, 2025
MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

May 29, 2025
iss-gaon-mein-7-din-pehle-aati-hai-holi-janiye-iske-peeche-ki-khaufnaak-kahani-Daily Scoop India News

इस गांव में 7 दिन पहले आती है होली! जानिए इसके पीछे की खौफनाक कहानी

0

फैट से फिट होने के लिए दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?

0
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

0
Mahua se mahilao ke sharir mein ye 5 badlav aayenge, ek prakritik superfood se kam nahi-DailyScoop India

महुआ से महिलाओं के शरीर में ये 5 बदलाव आएंगे, एक प्राकृतिक सुपरफूड से कम नहीं

0
शराब घोटाले में फंसे कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, बस्तर के दिग्गज नेता की होगी घर वापसी

शराब घोटाले में फंसे कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, बस्तर के दिग्गज नेता की होगी घर वापसी

February 3, 2026
सरगुजा संभाग में धान खरीदी खत्म: 32 हजार से ज्यादा किसानों का नहीं बिका धान, क्या सरकार बढ़ाएगी तारीख?

सरगुजा संभाग में धान खरीदी खत्म: 32 हजार से ज्यादा किसानों का नहीं बिका धान, क्या सरकार बढ़ाएगी तारीख?

January 31, 2026
फॉरच्यूनर छोड़ अबूझमाड़ की बस पर चढ़े CM साय, नारायणपुर के कुरुसनार पहुंचे और वही से दिए महतारी वंदन की 24वीं किस्त

फॉरच्यूनर छोड़ अबूझमाड़ की बस पर चढ़े CM साय, नारायणपुर के कुरुसनार पहुंचे और वही से दिए महतारी वंदन की 24वीं किस्त

January 31, 2026
अबूझमाड़ के जंगलों से मंडप तक: 4 पूर्व नक्सली जोड़ों ने रचाई शादी, CM साय ने दिया आशीर्वाद

अबूझमाड़ के जंगलों से मंडप तक: 4 पूर्व नक्सली जोड़ों ने रचाई शादी, CM साय ने दिया आशीर्वाद

January 31, 2026

About

डेली स्कूप हिंदी पाठकों के लिए अनोखी और रोचक खबरें और कहानियाँ प्रदान करता है। हम अधिकतर स्थानीय दिलचस्प कहानियों पर केंद्रित करते हैं, जो सभी तक जरुर पहुँचनी चाहिए।

Categories

  • अन्य खबरें
  • उछल कूद
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
  • डेली स्कूप एक्सक्लूसिव
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • हेल्थ

Tags

Holi Navratri News छत्तीसगढ़ भोपाल

Recent Post

  • शराब घोटाले में फंसे कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, बस्तर के दिग्गज नेता की होगी घर वापसी
  • सरगुजा संभाग में धान खरीदी खत्म: 32 हजार से ज्यादा किसानों का नहीं बिका धान, क्या सरकार बढ़ाएगी तारीख?
  • About DS
  • Contacts
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT

No Result
View All Result
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT