रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए डॉ. अनिल जैन का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
बालोद में पहली बार राष्ट्रीय जंबूरी
मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले में पहली बार आयोजित हो रहे पाँच दिवसीय राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी के लिए डॉ. अनिल जैन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए गौरव का विषय बताया।
राष्ट्रीय आयोजन को बताया बड़ी उपलब्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अनिल जैन के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके मुताबिक, इससे राज्य को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
युवाओं के लिए अनुशासन और नेतृत्व का मंच
CM साय ने कहा कि यह जंबूरी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव को मजबूत करने का मंच बनेगी।
देशभर से आएंगे रोवर–रेंजर
मुख्यमंत्री ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों से आए रोवर–रेंजरों के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सामाजिक पहचान और युवा शक्ति का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन होगा।
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा और “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करेगा।
सरकार का समर्थन जारी रहेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित करती रहेगी।
कौन-कौन रहा मौजूद
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत समेत अन्य अधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे।












