DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India

102 डिग्री बुखार, शादी का दबाव और एक जिद… गांव से डिप्टी कलेक्टर बनने तक शिवानी उइके का सफर

Rishabh Tiwari by Rishabh Tiwari
January 2, 2026
in अन्य खबरें
Reading Time: 1 min read
A A
102 डिग्री बुखार, शादी का दबाव और एक जिद… गांव से डिप्टी कलेक्टर बनने तक शिवानी उइके का सफर

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

Share on FacebookShare on Twitter

यह कहानी किसी चमकदार कोचिंग या बड़े शहर के आराम से शुरू नहीं होती बल्कि यह कहानी शुरू होती है गरीबी, सामाजिक दबाव और शादी की बातों के बीच फंसे एक सपने से। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिराली गांव की शिवानी उइके ने हालात से समझौता नहीं किया। उन्होंने बीमार शरीर, टूटते मन और सीमित साधनों के बीच अपना रास्ता खुद बनाया।

गांव, सरकारी स्कूल और बड़े सपने

सिराली गांव में पली-बढ़ी शिवानी उइके की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से हुई। संसाधन सीमित थे, लेकिन मन में आगे बढ़ने की जिद साफ थी। 12वीं तक की पढ़ाई गांव में ही पूरी की, पर सपने गांव की सरहदों से बाहर निकल चुके थे।

संबंधित खबरें

अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार

अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार

February 23, 2026
0
सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर

सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर

February 23, 2026
0
1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री

1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री

February 23, 2026
0
धमतरी में ‘फर्जी CID अफसर’ गिरफ्तार: स्कॉर्पियो पर लिखवाया था Vice President, टोल बचाने और रौब झाड़ने के लिए बनाया था फेक ID

धमतरी में ‘फर्जी CID अफसर’ गिरफ्तार: स्कॉर्पियो पर लिखवाया था Vice President, टोल बचाने और रौब झाड़ने के लिए बनाया था फेक ID

February 22, 2026
1

भोपाल पहुंचते ही शुरू हुआ असली संघर्ष

आगे की पढ़ाई के लिए शिवानी भोपाल आईं। यहीं से जिंदगी आसान होने के बजाय और कठिन होती चली गई। भोपाल के सरोजिनी नायडू कॉलेज से उन्होंने बीएससी की पढ़ाई पूरी की।

कोविड, आर्थिक संकट और शादी की बातें

कोविड-19 के दौर में परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ गई, इसी के साथ समाज और रिश्तेदारों का दबाव बढ़ने लगा। शादी की बातें होने लगीं और पढ़ाई पर सवाल उठने लगे मगर शिवानी ने झुकने से इनकार कर दिया। खर्च निकालने के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगीं। दिन ट्यूशन में निकलता और रात MPPSC की तैयारी में यही उनकी रोजमर्रा की जिंदगी बन गई।

असफलताएं आईं, लेकिन रुकना मंजूर नहीं था

बैंक और दूसरी सरकारी परीक्षाओं की तैयारी की, एक के बाद एक असफलता मिली। कई बार मन टूटा, लेकिन पढ़ाई नहीं छूटी। हर नाकामी ने उन्हें और मजबूत किया।

या तो पास होकर दिखाओ, या शादी करो

संघर्ष के बीच परिवार ने आखिरी शर्त रख दी। घर पर रहकर पढ़ाई करो और पास होकर दिखाओ, वरना शादी। यह शिवानी के लिए सबसे कठिन मोड़ था। उन्होंने इसे चुनौती की तरह लिया और 2022 में केवल सेल्फ स्टडी से प्रीलिम्स पास कर लिया।

102 डिग्री बुखार में दिए 6 पेपर

प्री पास करने के बाद मेंस की तैयारी के लिए शिवानी इंदौर गईं।मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि मेंस के समय उनकी हालत बेहद खराब थी। 102 डिग्री बुखार, कमजोरी और दर्द के बावजूद वह परीक्षा केंद्र जाती रहीं। तेज बुखार में उन्होंने छह पेपर दिए। हर सवाल के साथ वह सिर्फ परीक्षा नहीं, अपने सपनों को बचा रही थीं।

11वीं रैंक और डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी कर ली अपने नाम

आखिरकार 2024 में मेहनत रंग लाई। MPPSC परीक्षा में शिवानी उइके ने 11वीं रैंक हासिल की। गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर वह डिप्टी कलेक्टर बनीं। शिवानी के पिता देवकरण उइके हरदा जिले के थाना हंडिया में ASI हैं।

पुलिस विभाग में रहते हुए उन्होंने बेटी की पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। बेटी की कामयाबी पर पिता ने कहा कि उसने जिले और गांव का नाम रोशन किया है।

आसपास के इलाकों में बनी रोल मॉडल

शिवानी की सफलता से हरदा और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। लोग उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कई परिवारों के लिए वह अब एक उदाहरण बन चुकी हैं।

शिवानी उइके की कहानी किसी चमत्कार की नहीं है।यह कहानी लगातार मेहनत, बीमारी में दी गई परीक्षा और हालात से लड़ने की है। उनका सफर बताता है कि सपनों को जिंदा रखना भी अपने आप में एक बड़ी जीत है।

Rishabh Tiwari

Rishabh Tiwari

विवान तिवारी एक प्रोफेशनल डिजिटल पत्रकार हैं, जो मध्य भारत की राजनीति, प्रशासन और ज़मीनी मुद्दों की खोजी रिपोर्टिंग करने के प्रयास में जुटे होते हैं। उनका काम तथ्यों, संतुलन और साफ़ बोलचाल की भाषा पर आधारित है। वे अंधभक्ति और दिखावटी पत्रकारिता से दूरी रखते हैं।

संबंधित खबरें

अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार
अन्य खबरें

अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार

by Rishabh Tiwari
February 23, 2026
0
सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर
अन्य खबरें

सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर

by Rishabh Tiwari
February 23, 2026
0
1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री
अन्य खबरें

1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री

by Rishabh Tiwari
February 23, 2026
0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

May 7, 2025
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

January 22, 2025
बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

May 18, 2025
MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

May 29, 2025
अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

1
iss-gaon-mein-7-din-pehle-aati-hai-holi-janiye-iske-peeche-ki-khaufnaak-kahani-Daily Scoop India News

इस गांव में 7 दिन पहले आती है होली! जानिए इसके पीछे की खौफनाक कहानी

0

फैट से फिट होने के लिए दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?

0
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

0
अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार

अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार

February 23, 2026
सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर

सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर

February 23, 2026
1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री

1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा: BJP नेताओं से गले मिले, रमन सिंह ने ‘नो स्पीच’ जैसी इन शर्तों पर दी एंट्री

February 23, 2026
धमतरी में ‘फर्जी CID अफसर’ गिरफ्तार: स्कॉर्पियो पर लिखवाया था Vice President, टोल बचाने और रौब झाड़ने के लिए बनाया था फेक ID

धमतरी में ‘फर्जी CID अफसर’ गिरफ्तार: स्कॉर्पियो पर लिखवाया था Vice President, टोल बचाने और रौब झाड़ने के लिए बनाया था फेक ID

February 22, 2026
× Popup Image

About

डेली स्कूप हिंदी पाठकों के लिए अनोखी और रोचक खबरें और कहानियाँ प्रदान करता है। हम अधिकतर स्थानीय दिलचस्प कहानियों पर केंद्रित करते हैं, जो सभी तक जरुर पहुँचनी चाहिए।

Categories

  • अन्य खबरें
  • उछल कूद
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
  • डेली स्कूप एक्सक्लूसिव
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • हेल्थ

Tags

Holi Navratri News छत्तीसगढ़ भोपाल

Recent Post

  • अंबिकापुर में बेमौसम पीलिया का तांडव: पाइप लाइन में बंधी मिली ‘पुरानी चप्पल’, दूषित पानी से 40 से ज्यादा बीमार
  • सूरजपुर में शादी वाले घर में ‘खूनी खेल’: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो पति ने हथौड़े से मार डाला; साली और भतीजी भी गंभीर
  • About DS
  • Contacts
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT

No Result
View All Result
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT