छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पुलिस विभाग की भर्ती परीक्षा 2024 के तहत अगले चरण की प्रक्रिया की तारीखें जारी कर दी हैं। यह प्रक्रिया सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर पदों के अभ्यर्थियों के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, उनके लिए अब दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) होना है।
कब है अगला चरण?
CGPSC के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) कराया जाएगा। यह प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
कहां होगी प्रक्रिया?
आयोग ने बताया है कि यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में तय परीक्षा केंद्रों पर होगी। इन जिलों में प्रक्रिया आयोजित की जाएगी: सरगुजा,बिलासपुर,दुर्ग, बस्तर, रायपुर, राजनांदगांव। अभ्यर्थियों को उसी केंद्र पर पहुंचना होगा, जो उनके प्रवेश पत्र में दर्ज है।
रिपोर्टिंग टाइम को लेकर सख्ती
CGPSC ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7 बजे तय किया गया है। वहीं, शारीरिक माप परीक्षण सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रवेश पत्र से जुड़ी अहम जानकारी
आयोग के अनुसार, दस्तावेज़ सत्यापन और PMT के लिए प्रवेश पत्र 26 दिसंबर 2025 को जारी किए जा चुके हैं।
अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने यह भी साफ किया है कि प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजे जाएंगे।
उम्मीदवारों को क्या करना जरूरी
CGPSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। साथ ही, तय तारीख और केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ समय पर उपस्थित हों, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।








