DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India

आज किस जिले में उतरेगा CM का हेलीकॉप्टर, किसी को नहीं पता! अफसरों की बेचैनी बढ़ी

Rishabh Tiwari by Rishabh Tiwari
May 6, 2025
in पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
आज किस जिले में उतरेगा CM का हेलीकॉप्टर, किसी को नहीं पता! अफसरों की बेचैनी बढ़ी
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविरों में शामिल होंगे, लेकिन अफसरों को अब तक यह नहीं पता कि उनका हेलीकॉप्टर किस जिले में उतरेगा। सीएम का शेड्यूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक समाधान शिविरों के लिए रखा गया है, लेकिन ये शिविर किस जिले में होंगे, यह जानकारी किसी को नहीं दी गई है।

यही बात अब अफसरों की टेंशन का कारण बन गई है। क्योंकि सोमवार को मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व घोषणा के सक्ती, जांजगीर और कोरबा जिलों में पहुंच गए थे। जांजगीर में तो समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अफसरों की जमकर क्लास भी ली।

मुख्यमंत्री ने बैठक में साफ कहा कि जनहित के कामों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर विकास कार्यों में देरी या गड़बड़ी हुई तो इसके लिए जिले के कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे। जो अधिकारी गड़बड़ी करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी।

संबंधित खबरें

ना मंच, ना माइक – सिर्फ खाट और जनता! करिगांव में सीएम का देसी चौपाल अंदाज

ना मंच, ना माइक – सिर्फ खाट और जनता! करिगांव में सीएम का देसी चौपाल अंदाज

May 5, 2025
8

CM ने अफसरों से क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता और जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद करें। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से सुशासन देने का काम कर रही है और सुशासन तिहार इसी का हिस्सा है।

विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में सरकार ने अच्छा काम किया है, लेकिन अब इसकी रफ्तार और गुणवत्ता दोनों बढ़ानी होगी। अफसरों को ज्यादा से ज्यादा गांवों का दौरा करने को कहा गया है ताकि असली हालात की जानकारी मिल सके।

आवास योजना पर चिंता, दवाओं पर निर्देश

बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। अधिकारियों ने बताया कि राजमिस्त्री और सेंटरिंग टीमों की कमी इसकी वजह है।मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल की स्थिति, सिकलसेल की जांच और संस्थागत प्रसव को लेकर भी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि स्कूल सत्र शुरू होते ही छात्रों को आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र मिल जाना चाहिए।

जेनेरिक दवाएं लिखने पर जोर

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को जेनेरिक दवाओं के फायदे बताए जाएं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मरीजों को जेनेरिक दवाएं लिखें ताकि उन्हें जनऔषधि केंद्रों से सस्ती दवा मिल सके।आज सीएम अचानक तय करेंगे कि उन्हें किस जिले में जाना है। वहां समाधान शिविर में शामिल होकर जनता से सीधा फीडबैक लेंगे और जिले की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। इस अघोषित दौरे को लेकर अफसरों की नींद उड़ी हुई है।

Rishabh Tiwari

Rishabh Tiwari

विवान तिवारी एक प्रोफेशनल डिजिटल पत्रकार हैं, जो मध्य भारत की राजनीति, प्रशासन और ज़मीनी मुद्दों की खोजी रिपोर्टिंग करने के प्रयास में जुटे होते हैं। उनका काम तथ्यों, संतुलन और साफ़ बोलचाल की भाषा पर आधारित है। वे अंधभक्ति और दिखावटी पत्रकारिता से दूरी रखते हैं।

संबंधित खबरें

ना मंच, ना माइक – सिर्फ खाट और जनता! करिगांव में सीएम का देसी चौपाल अंदाज
पॉलिटिक्स

ना मंच, ना माइक – सिर्फ खाट और जनता! करिगांव में सीएम का देसी चौपाल अंदाज

by Rishabh Tiwari
May 5, 2025
8

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

May 7, 2025
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

April 25, 2025
बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

May 18, 2025
MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

May 29, 2025
iss-gaon-mein-7-din-pehle-aati-hai-holi-janiye-iske-peeche-ki-khaufnaak-kahani-Daily Scoop India News

इस गांव में 7 दिन पहले आती है होली! जानिए इसके पीछे की खौफनाक कहानी

0

फैट से फिट होने के लिए दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?

0
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

0
Mahua se mahilao ke sharir mein ye 5 badlav aayenge, ek prakritik superfood se kam nahi-DailyScoop India

महुआ से महिलाओं के शरीर में ये 5 बदलाव आएंगे, एक प्राकृतिक सुपरफूड से कम नहीं

0
शराब घोटाले में फंसे कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, बस्तर के दिग्गज नेता की होगी घर वापसी

शराब घोटाले में फंसे कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, बस्तर के दिग्गज नेता की होगी घर वापसी

February 3, 2026
सरगुजा संभाग में धान खरीदी खत्म: 32 हजार से ज्यादा किसानों का नहीं बिका धान, क्या सरकार बढ़ाएगी तारीख?

सरगुजा संभाग में धान खरीदी खत्म: 32 हजार से ज्यादा किसानों का नहीं बिका धान, क्या सरकार बढ़ाएगी तारीख?

January 31, 2026
फॉरच्यूनर छोड़ अबूझमाड़ की बस पर चढ़े CM साय, नारायणपुर के कुरुसनार पहुंचे और वही से दिए महतारी वंदन की 24वीं किस्त

फॉरच्यूनर छोड़ अबूझमाड़ की बस पर चढ़े CM साय, नारायणपुर के कुरुसनार पहुंचे और वही से दिए महतारी वंदन की 24वीं किस्त

January 31, 2026
अबूझमाड़ के जंगलों से मंडप तक: 4 पूर्व नक्सली जोड़ों ने रचाई शादी, CM साय ने दिया आशीर्वाद

अबूझमाड़ के जंगलों से मंडप तक: 4 पूर्व नक्सली जोड़ों ने रचाई शादी, CM साय ने दिया आशीर्वाद

January 31, 2026

About

डेली स्कूप हिंदी पाठकों के लिए अनोखी और रोचक खबरें और कहानियाँ प्रदान करता है। हम अधिकतर स्थानीय दिलचस्प कहानियों पर केंद्रित करते हैं, जो सभी तक जरुर पहुँचनी चाहिए।

Categories

  • अन्य खबरें
  • उछल कूद
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
  • डेली स्कूप एक्सक्लूसिव
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • हेल्थ

Tags

Holi Navratri News छत्तीसगढ़ भोपाल

Recent Post

  • शराब घोटाले में फंसे कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, बस्तर के दिग्गज नेता की होगी घर वापसी
  • सरगुजा संभाग में धान खरीदी खत्म: 32 हजार से ज्यादा किसानों का नहीं बिका धान, क्या सरकार बढ़ाएगी तारीख?
  • About DS
  • Contacts
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT

No Result
View All Result
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT