DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
ना दहेज, ना दिखावा! साहू समाज की शादी बनी बदलाव की मशाल

ना दहेज, ना दिखावा! साहू समाज की शादी बनी बदलाव की मशाल

Rishabh Tiwari by Rishabh Tiwari
2025/05/18 1:50 PM
in जरूरी ज्ञान
Reading Time: 1 min read
A A
ADVERTISEMENT
Share on FacebookShare on Twitter
  • महासमुंद में 50 साल पुरानी परंपरा का भव्य आयोजन
  • साहू समाज का सामाजिक सुधार की ओर बड़ा कदम
  • खर्च, दहेज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर करारा तमाचा

15 मई 2025, गुरुवार की सुबह। जगह- महासमुंद, छत्तीसगढ़। माहौल ऐसा जैसे कोई बड़ा त्यौहार हो। हंसते-खिलखिलाते चेहरे, सजी हुई बारातें, और सात फेरों की गूंज के बीच साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन एक बार फिर इतिहास रच गया। लेकिन ये कोई एक दिन की कहानी नहीं, ये है एक परंपरा की गोल्डन जुबली। 1975 से चली आ रही ये परंपरा इस साल 50वीं बार निभाई गई और हर साल की तरह इस बार भी समाज को एक नई सीख दे गई।

अकाल से उठी सोच, जिसने समाज को दिशा दी

1975 में जब छत्तीसगढ़ (तब मध्यप्रदेश) के महासमुंद जिले के मूंगाशेर गांव में अकाल पड़ा था, तब खाने को अनाज नहीं था, ऐसे वक्त में शादी जैसे आयोजन करना एक बोझ लगने लगा। लोग बच्चों की शादी टाल रहे थे। लेकिन तब साहू समाज के बुजुर्गों ने कुछ अलग सोच दिखाया। उन्होंने कहा कि शादी में फिजूलखर्ची बंद होनी चाहिए, दहेज नहीं देना चाहिए, और अगर सब मिलकर साथ शादी करें, तो अनाज और पैसा दोनों बचेंगे। 15 मई 1975 को पहली बार 27 जोड़ों की शादी सामूहिक रूप से कराई गई। बस यहीं से शुरुआत हुई आदर्श साहू समाज की सोच की, जिसने देशभर में मिसाल बन गई।

संबंधित खबरें

गुड न्यूज़: भोपाल से चलने वाली दो ट्रेनों में कोच बढ़े, अब ज्यादा यात्री कर पाएंगे आराम से सफर

गुड न्यूज़: भोपाल से चलने वाली दो ट्रेनों में कोच बढ़े, अब ज्यादा यात्री कर पाएंगे आराम से सफर

August 8, 2025
34
एमपी में नया ‘इंसाफ’? युवक के सिर पर जूते रखवाकर मंगवाई माफ़ी गई माफी, वीडियो वायरल

एमपी में नया ‘इंसाफ’? युवक के सिर पर जूते रखवाकर मंगवाई माफ़ी गई माफी, वीडियो वायरल

July 27, 2025
25
भोपाल से लखनऊ अब सिर्फ 7 घंटे! आ गई वंदे भारत की सौगात

भोपाल से लखनऊ अब सिर्फ 7 घंटे! आ गई वंदे भारत की सौगात

July 13, 2025
23
टेंशन में मत रहना बाबू, टाइगर चला गया… कवि सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन

टेंशन में मत रहना बाबू, टाइगर चला गया… कवि सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन

June 26, 2025
19

जब रेडियो और बीबीसी ने भी की तारीफ

इस आयोजन की गूंज उस वक्त इतनी दूर तक पहुंची कि ऑल इंडिया रेडियो और बीबीसी लंदन ने इस पहल की तारीफ की। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक ने साहू समाज के इस प्रयास को सराहा। ये कोई मामूली बात नहीं थी, ये उस सोच की जीत थी जो समाज के भले के लिए उठी थी।

सामूहिक विवाह के फायदे क्या हैं?

  1. शादी का खर्च कम होता है, जिससे गरीब परिवारों पर बोझ नहीं पड़ता।
  2. दहेज जैसी कुरीति पर सीधा प्रहार होता है, क्योंकि समाज के नियम से दहेज नहीं लिया या दिया जाता।
  3. बाल विवाह पर भी अंकुश लगता है, क्योंकि आयोजन की उम्र सीमा तय होती है।
  4. भाईचारे की भावना बढ़ती है, क्योंकि पूरे समाज के लोग एक साथ जुटते हैं।
  5. सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है और लोगों में सहयोग की भावना बनती है।

पचास साल की परंपरा, पचास साल की प्रेरणा

इस साल का आयोजन साहू समाज के लिए एक खास मौका था, क्योंकि यह 50वीं वर्षगांठ थी। मनोहर साहू, लाल जी साहू और छन्नू साहू जैसे वरिष्ठ समाजसेवियों ने बताया कि जब पहली बार आयोजन हुआ था, तब मकसद था समाज में फिजूलखर्ची और कुरीतियों को रोकना। और आज, जब पूरे देश में शादी में करोड़ों खर्च होते हैं, तब साहू समाज आज भी उसी सोच के साथ खड़ा है।

तोखन साहू भी हुए शामिल, बोले – समाज को नई दिशा दे रहा ये सम्मेलन

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू खुद इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए गर्व की बात है कि वो ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जो सिर्फ शादी नहीं कराता, बल्कि एक नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में साहू समाज ने बाकी समाजों के सामने एक मजबूत उदाहरण रखा है।

पढ़े-लिखे समाज की समझदारी

साहू समाज को हमेशा से पढ़े-लिखे और प्रगतिशील समाज के तौर पर जाना जाता रहा है। इस समाज ने हमेशा विज्ञान, शिक्षा और सामाजिक सुधारों को बढ़ावा दिया है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों के जरिए साहू समाज ने यह साबित कर दिया कि परंपराएं भी अगर समझदारी से निभाई जाएं, तो वो बदलाव ला सकती हैं।

अमीर-गरीब का भेद मिटा, सबने लिए सात फेरे

साहू समाज के इस सम्मेलन की खास बात ये है कि इसमें अमीर और गरीब का कोई भेद नहीं। एक ही मंडप में सब बेटे-बेटियों की शादी होती है। कोई फिजूलखर्ची नहीं, कोई शान-शौकत नहीं, बस समाज की भागीदारी और एक सुंदर शुरुआत।

आज भी बुजुर्गों के रास्ते पर चल रहा है समाज

साहू समाज आज भी अपने उन बुजुर्गों के रास्ते पर चल रहा है, जिन्होंने 1975 में यह बीज बोया था। समाज की यह पहल आज न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुकी है। जहां एक तरफ लोग शादी में करोड़ों खर्च कर दिखावा करते हैं, वहीं साहू समाज हर साल सादगी और समझदारी के साथ नई पीढ़ी को रास्ता दिखा रहा है।

समापन: ये सिर्फ शादी नहीं, एक आंदोलन है

महासमुंद का ये आयोजन सिर्फ शादी कराने की रस्म नहीं है। ये एक आंदोलन है, जो समाज को बता रहा है कि अगर सोच सच्ची हो, तो परंपराएं भी बदलाव ला सकती हैं। साहू समाज का ये सम्मेलन हर उस सोच पर तमाचा है, जो दहेज, दिखावा और खर्चीली शादी को जरूरी मानती है।

Rishabh Tiwari

Rishabh Tiwari

विवान तिवारी एक प्रोफेशनल डिजिटल पत्रकार हैं, जो मध्य भारत की राजनीति, प्रशासन और ज़मीनी मुद्दों की खोजी रिपोर्टिंग करने के प्रयास में जुटे होते हैं। उनका काम तथ्यों, संतुलन और साफ़ बोलचाल की भाषा पर आधारित है। वे अंधभक्ति और दिखावटी पत्रकारिता से दूरी रखते हैं।

संबंधित खबरें

गुड न्यूज़: भोपाल से चलने वाली दो ट्रेनों में कोच बढ़े, अब ज्यादा यात्री कर पाएंगे आराम से सफर
जरूरी ज्ञान

गुड न्यूज़: भोपाल से चलने वाली दो ट्रेनों में कोच बढ़े, अब ज्यादा यात्री कर पाएंगे आराम से सफर

by Rishabh Tiwari
August 8, 2025
34
एमपी में नया ‘इंसाफ’? युवक के सिर पर जूते रखवाकर मंगवाई माफ़ी गई माफी, वीडियो वायरल
जरूरी ज्ञान

एमपी में नया ‘इंसाफ’? युवक के सिर पर जूते रखवाकर मंगवाई माफ़ी गई माफी, वीडियो वायरल

by Rishabh Tiwari
July 27, 2025
25
भोपाल से लखनऊ अब सिर्फ 7 घंटे! आ गई वंदे भारत की सौगात
जरूरी ज्ञान

भोपाल से लखनऊ अब सिर्फ 7 घंटे! आ गई वंदे भारत की सौगात

by Rishabh Tiwari
July 13, 2025
23

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

May 7, 2025
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

January 22, 2025
बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

May 18, 2025
Mahua se mahilao ke sharir mein ye 5 badlav aayenge, ek prakritik superfood se kam nahi-DailyScoop India

महुआ से महिलाओं के शरीर में ये 5 बदलाव आएंगे, एक प्राकृतिक सुपरफूड से कम नहीं

January 26, 2025
अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

1
iss-gaon-mein-7-din-pehle-aati-hai-holi-janiye-iske-peeche-ki-khaufnaak-kahani-Daily Scoop India News

इस गांव में 7 दिन पहले आती है होली! जानिए इसके पीछे की खौफनाक कहानी

0

फैट से फिट होने के लिए दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?

0
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

0
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! मौसम विभाग की चेतावनी—पढ़ें आपके जिले में खतरा कितना बड़ा है?

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! मौसम विभाग की चेतावनी—पढ़ें आपके जिले में खतरा कितना बड़ा है?

July 20, 2026
सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

April 20, 2026
जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

April 20, 2026
गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

March 28, 2026
× Popup Image

About

डेली स्कूप हिंदी पाठकों के लिए अनोखी और रोचक खबरें और कहानियाँ प्रदान करता है। हम अधिकतर स्थानीय दिलचस्प कहानियों पर केंद्रित करते हैं, जो सभी तक जरुर पहुँचनी चाहिए।

Categories

  • अन्य खबरें
  • उछल कूद
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
  • डेली स्कूप एक्सक्लूसिव
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • हेल्थ

Tags

Holi Navratri News छत्तीसगढ़ भोपाल

Recent Post

  • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! मौसम विभाग की चेतावनी—पढ़ें आपके जिले में खतरा कितना बड़ा है?
  • सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!
  • About DS
  • Contacts
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT

No Result
View All Result
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT