DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
विधानसभा में ‘धान’ पर संग्राम: बस्तर के आंकड़ों पर भिड़ा विपक्ष; कांकेर उठाव में रहा नंबर-1, पर 44 हजार किसानों के गायब होने पर मचा घमासान

आयुष्मान योजना पर विधानसभा में रार: पक्ष-विपक्ष के निशाने पर आए स्वास्थ्य मंत्री; बड़े अस्पतालों की ‘नो-एंट्री’ पर भड़के विधायक, अब बनेगा नया कानून?

Rishabh Tiwari by Rishabh Tiwari
2026/03/11 9:29 PM
in अन्य खबरें
Reading Time: 1 min read
A A
ADVERTISEMENT
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन को लेकर भारी हंगामा हुआ। दिलचस्प बात यह रही कि इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के अपनी ही पार्टी के दिग्गज विधायकों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। मामला इतना गरमाया कि मंत्री को सदन में आश्वासन देना पड़ा कि एक हफ्ते के भीतर इस पर ठोस निर्णय लिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो सरकार नया कानून भी लाएगी।

अपोलो जैसे बड़े अस्पतालों पर चुप्पी क्यों?

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल का मुद्दा उठाते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वे सात बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन बड़े निजी अस्पतालों को योजना के दायरे में लाने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए आरोप लगाया कि निजी अस्पताल कार्डधारियों को लौटा रहे हैं और गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं मिल पा रहा है।

संबंधित खबरें

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

April 20, 2026
0
जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

April 20, 2026
0
गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

March 28, 2026
3
परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, एजेंटों के ‘अवैध वसूली’ के खेल पर लगेगी लगाम

परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, एजेंटों के ‘अवैध वसूली’ के खेल पर लगेगी लगाम

March 28, 2026
5

अपनी ही सरकार को घेरा: अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह के कड़े तेवर

भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और अमर अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री के उस जवाब पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा कि “नियम-निर्देशों के अनुसार निर्णय लेना होगा।”

अजय चंद्राकर ने दोटूक पूछा— “अगर यह प्रधानमंत्री मोदी की सबसे बड़ी जनहितैषी योजना है, तो निजी अस्पतालों को इसमें शामिल करने के लिए सरकार हिचक क्यों रही है? इसके नियम क्या हैं, उसे सदन के पटल पर रखिए।”

विधायकों की नाराजगी इस बात पर थी कि सरकार बड़े और अच्छे अस्पतालों को इस योजना में अनिवार्य रूप से शामिल क्यों नहीं कर पा रही है।

मंत्री का बड़ा एलान: “एक हफ्ते में समीक्षा, लाएंगे कानून”

चारों तरफ से घिरने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार की मंशा साफ है। उन्होंने घोषणा की:

अगले एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य विभाग इसकी विस्तृत समीक्षा करेगा।

बड़े और प्रतिष्ठित अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा।

अगर अस्पताल स्वेच्छा से आगे नहीं आते हैं, तो सरकार कानून बनाकर उन्हें योजना के तहत मरीजों का इलाज करने के लिए बाध्य करेगी।

सदन की आसंदी (स्पीकर) ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री को जल्द से जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि यह सीधे तौर पर आम जनता की सेहत और उनकी जेब से जुड़ा मामला है।

Rishabh Tiwari

Rishabh Tiwari

विवान तिवारी एक प्रोफेशनल डिजिटल पत्रकार हैं, जो मध्य भारत की राजनीति, प्रशासन और ज़मीनी मुद्दों की खोजी रिपोर्टिंग करने के प्रयास में जुटे होते हैं। उनका काम तथ्यों, संतुलन और साफ़ बोलचाल की भाषा पर आधारित है। वे अंधभक्ति और दिखावटी पत्रकारिता से दूरी रखते हैं।

संबंधित खबरें

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!
अन्य खबरें

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

by Rishabh Tiwari
April 20, 2026
0
जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या
अन्य खबरें

जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

by Rishabh Tiwari
April 20, 2026
0
गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह
अन्य खबरें

गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

by Rishabh Tiwari
March 28, 2026
3

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

May 7, 2025
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

January 22, 2025
बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

May 18, 2025
MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

May 29, 2025
अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

1
iss-gaon-mein-7-din-pehle-aati-hai-holi-janiye-iske-peeche-ki-khaufnaak-kahani-Daily Scoop India News

इस गांव में 7 दिन पहले आती है होली! जानिए इसके पीछे की खौफनाक कहानी

0

फैट से फिट होने के लिए दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?

0
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

0
सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

April 20, 2026
जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

April 20, 2026
गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

March 28, 2026
परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, एजेंटों के ‘अवैध वसूली’ के खेल पर लगेगी लगाम

परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, एजेंटों के ‘अवैध वसूली’ के खेल पर लगेगी लगाम

March 28, 2026
× Popup Image

About

डेली स्कूप हिंदी पाठकों के लिए अनोखी और रोचक खबरें और कहानियाँ प्रदान करता है। हम अधिकतर स्थानीय दिलचस्प कहानियों पर केंद्रित करते हैं, जो सभी तक जरुर पहुँचनी चाहिए।

Categories

  • अन्य खबरें
  • उछल कूद
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
  • डेली स्कूप एक्सक्लूसिव
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • हेल्थ

Tags

Holi Navratri News छत्तीसगढ़ भोपाल

Recent Post

  • सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!
  • जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या
  • About DS
  • Contacts
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT

No Result
View All Result
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT