DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
स्टेयरिंग थामकर संवारी अपनी दुनिया: रायपुर की महिला ऑटो ड्राइवर्स की संघर्ष गाथा; चूल्हा-चौका छोड़ अब सड़कों पर भर रही हैं आत्मनिर्भरता की उड़ान

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

स्टेयरिंग थामकर संवारी अपनी दुनिया: रायपुर की महिला ऑटो ड्राइवर्स की संघर्ष गाथा; चूल्हा-चौका छोड़ अब सड़कों पर भर रही हैं आत्मनिर्भरता की उड़ान

Rishabh Tiwari by Rishabh Tiwari
2026/03/07 9:54 PM
in अन्य खबरें
Reading Time: 1 min read
A A
ADVERTISEMENT
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर: कल तक जो हाथ घरों में चूल्हा-चौका संभालते थे या दूसरों के बर्तनों से अपनी किस्मत घिसते थे, आज वही हाथ मजबूती से ऑटो की स्टेयरिंग थामकर रायपुर की सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रायपुर की महिला ऑटो ड्राइवर्स ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और हिम्मत हो, तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं होता। दूसरों की नौकरी और बंदिशों को पीछे छोड़ ये महिलाएं अब खुद की मर्जी की मालिक बन चुकी हैं।

मंजू और चंपा की कहानी: मजबूरी को बनाया ताकत

रायपुर रेलवे स्टेशन पर ऑटो चलाने वाली मंजू शर्मा बताती हैं कि वे पहले एक कपड़ा दुकान में काम करती थीं। वहां न तो ज्यादा पैसा था और न ही समय की आजादी। 11 साल पहले उन्होंने ऑटो संभालना शुरू किया और आज वे गर्व से कहती हैं, “अब मान-सम्मान भी है और अपनी मर्जी से काम करने की आजादी भी।”

संबंधित खबरें

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

April 20, 2026
0
जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

April 20, 2026
0
गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

March 28, 2026
3
परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, एजेंटों के ‘अवैध वसूली’ के खेल पर लगेगी लगाम

परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, एजेंटों के ‘अवैध वसूली’ के खेल पर लगेगी लगाम

March 28, 2026
5

वहीं, चंपा महानंद की कहानी थोड़ी अलग है। उन्होंने साल 2016 में अपने पति के कहने पर ऑटो सीखा था। शुरुआत में झिझक थी, लेकिन आज वे न केवल अपने बच्चों को स्कूल छोड़ती हैं, बल्कि घर की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती दे रही हैं। चंपा कहती हैं, “पति ने सिखाया तो लगा कि दो पैसा घर आएगा और बच्चों का भविष्य सुधरेगा।”

चुनौतियां कम नहीं: ड्राइवरों का विरोध और यात्रियों से विवाद

यह सफर इतना आसान भी नहीं था। साल 2016 के आस-पास जब इन महिलाओं ने सड़कों पर कदम रखा, तो पुरुष ड्राइवरों ने इनका जमकर विरोध किया। सवारियों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर आज भी कभी-कभी विवाद होता है, कई बार यात्री बिना पैसे दिए ही उतर जाते हैं। लेकिन ये ‘आयरन लेडीज’ अब हर मुश्किल से लड़ना सीख गई हैं। टायर पंचर हो, एक्सीलेटर वायर टूटे या कंट्रोलर जल जाए, ये महिलाएं संघर्ष के साथ आगे बढ़ना जानती हैं।

कमाई और सुकून: “अपनी मर्जी की मालिक हूँ”

स्टेशन पर काम करने वाली एक अन्य महिला ड्राइवर ने बताया कि वे सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ऑटो चलाती हैं। पहले वे दूसरों के घरों में खाना बनाती थीं, जहां न समय पर पैसा मिलता था और न सम्मान। अब वे दिन भर में 600 से 1000 रुपये तक कमा लेती हैं। वे कहती हैं, “सबसे अच्छा ई-रिक्शा ही लगता है, क्योंकि मैं अपनी मर्जी की मालिक हूँ। जब मर्जी होती है चलाती हूँ, जब काम होता है घर चली जाती हूँ।”

घर से बाहर निकलने का संदेश

रायपुर रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौक-चौराहों पर आज लगभग 60 महिलाएं ऑटो और ई-रिक्शा चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमा रही हैं। इन महिलाओं का समाज की अन्य बहनों को सिर्फ एक ही संदेश है— “दूसरों की नौकरी करने या घर में बैठने से अच्छा है कि अपना काम शुरू करें। अपनी मेहनत का पैसा बहुत सुकून देता है।”

रायपुर की ये महिला ऑटो ड्राइवर्स केवल वाहन नहीं चला रहीं, बल्कि समाज की उस दकियानूसी सोच को भी रौंद रही हैं जो कहती है कि कुछ काम सिर्फ पुरुषों के लिए हैं। रेलवे स्टेशन की इन 10 महिलाओं से शुरू हुआ यह कारवां आज 60 तक पहुंच गया है, जो महिला सशक्तिकरण की एक जीती-जागती तस्वीर है। हालांकि, प्रशासन को इन महिला ड्राइवर्स की सुरक्षा और उनके लिए विशेष स्टैंड जैसी सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए, ताकि ‘पिंक इकोनॉमी’ का यह सपना और मजबूती से आगे बढ़ सके।

Rishabh Tiwari

Rishabh Tiwari

विवान तिवारी एक प्रोफेशनल डिजिटल पत्रकार हैं, जो मध्य भारत की राजनीति, प्रशासन और ज़मीनी मुद्दों की खोजी रिपोर्टिंग करने के प्रयास में जुटे होते हैं। उनका काम तथ्यों, संतुलन और साफ़ बोलचाल की भाषा पर आधारित है। वे अंधभक्ति और दिखावटी पत्रकारिता से दूरी रखते हैं।

संबंधित खबरें

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!
अन्य खबरें

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

by Rishabh Tiwari
April 20, 2026
0
जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या
अन्य खबरें

जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

by Rishabh Tiwari
April 20, 2026
0
गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह
अन्य खबरें

गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

by Rishabh Tiwari
March 28, 2026
3

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

May 7, 2025
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

January 22, 2025
बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

May 18, 2025
MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

MP की शेरनी IPS सोनाली मिश्रा, PM मोदी की सुरक्षा में अब भोपाल में दहाड़ेंगी!

May 29, 2025
अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

1
iss-gaon-mein-7-din-pehle-aati-hai-holi-janiye-iske-peeche-ki-khaufnaak-kahani-Daily Scoop India News

इस गांव में 7 दिन पहले आती है होली! जानिए इसके पीछे की खौफनाक कहानी

0

फैट से फिट होने के लिए दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?

0
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

0
सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

April 20, 2026
जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

April 20, 2026
गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

March 28, 2026
परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, एजेंटों के ‘अवैध वसूली’ के खेल पर लगेगी लगाम

परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, एजेंटों के ‘अवैध वसूली’ के खेल पर लगेगी लगाम

March 28, 2026
× Popup Image

About

डेली स्कूप हिंदी पाठकों के लिए अनोखी और रोचक खबरें और कहानियाँ प्रदान करता है। हम अधिकतर स्थानीय दिलचस्प कहानियों पर केंद्रित करते हैं, जो सभी तक जरुर पहुँचनी चाहिए।

Categories

  • अन्य खबरें
  • उछल कूद
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
  • डेली स्कूप एक्सक्लूसिव
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • हेल्थ

Tags

Holi Navratri News छत्तीसगढ़ भोपाल

Recent Post

  • सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!
  • जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या
  • About DS
  • Contacts
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT

No Result
View All Result
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT