DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
Bharat ke 7 khaas chawal, jinke bina adhoori hai aapki thali-Daily Scoop India

भारत के 7 खास चावल, जिनके बिना अधूरी है आपकी थाली, कोई फंक्शन में धमाल मचाता है तो किसी की खुशबू ही मोहक है

Rishabh Tiwari by Rishabh Tiwari
2025/03/15 5:29 PM
in हाइपरलोकल कहानियां
Reading Time: 1 min read
A A
ADVERTISEMENT
Share on FacebookShare on Twitter

चावल… ये नाम सुनते ही आपके दिमाग में बिरयानी, पुलाव या खिचड़ी का ख्याल आ गया होगा। भारत में चावल सिर्फ खाने की चीज नहीं है, बल्कि ये हमारी संस्कृति का हिस्सा है। शादी-ब्याह में पका हो या त्योहारों पर खीर में घुला हो, चावल के बिना हर स्वाद अधूरा सा लगता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश है, तो जाहिर है हमारे यहां इसकी कई किस्में भी मिलती हैं। आज आपको बताते हैं 7 ऐसे खास चावल, जिनके बिना भारतीय किचन अधूरा है।

1) बासमती चावल
नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाए, ऐसा है बासमती चावल। इसकी पतली, लंबी और चमकदार बनावट इसे बाकी चावलों से अलग बनाती है। बिरयानी में जान डालने वाला ये चावल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में खूब उगाया जाता है। लंबी शेल्फ लाइफ के साथ इसकी मोहक खुशबू इसे स्पेशल बनाती है।

2) मोगरा चावल
ये चावल आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ता, लेकिन स्वाद के मामले में किसी से कम नहीं। मोगरा चावल में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ये पकने के बाद चिपचिपा हो जाता है। इसकी हल्की सुगंध और मुलायम स्वाद इसे रोजमर्रा के खाने के लिए परफेक्ट बनाता है।

संबंधित खबरें

Indore ki aitihasik Ger: Jahan rangon ki masti ke saath safai ka bhi hai pakka intezam!

इंदौर की ऐतिहासिक गेर: जहां रंगों की मस्ती के साथ सफाई का भी है पक्का इंतजाम

March 14, 2025
20
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

March 13, 2025
30
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

January 22, 2025
122

3) गोविंदभोग चावल
बंगाली किचन का राजा है गोविंदभोग चावल। इसकी बनावट भले ही बासमती जितनी लंबी न हो, लेकिन इसका स्वाद और सुगंध अलग ही लेवल का है। बंगाल के पारंपरिक व्यंजनों में इसका खास रोल होता है।

4) इंद्रायणी चावल
महाराष्ट्र के पश्चिमी इलाकों में पैदा होने वाला इंद्रायणी चावल सादे भात, मसाला भात या वंगरी भात में जान डाल देता है। इसकी खुशबू और स्वाद ऐसा है कि एक बार खा लिया तो भूल नहीं पाएंगे।

5) पलक्कड़न मट्टा
केरल के पलक्कड़ जिले का ये खास चावल अपनी लाल रंगत के लिए मशहूर है। इसे मट्टा चावल भी कहा जाता है। केरल की पारंपरिक डिशेज अप्पम, इडली और डोसा में इसका खास रोल है। कहते हैं कि ये चावल चेरा और चोल राजवंशों के जमाने में शाही रसोई का हिस्सा था।

6) काला चावल
ये चावल जितना दिखने में काला है, उतना ही पोषक तत्वों से भरपूर है। मणिपुर में इसे ‘चक हाओ अमुबी’ के नाम से जाना जाता है। फंक्शन और दावतों में इसकी खास जगह होती है। काले चावल का हलवा भी काफी फेमस है।

7) आंबेमोहर चावल
महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में उगाया जाने वाला ये चावल अपनी मोगरे जैसी खुशबू के लिए मशहूर है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और खास दावतों में किया जाता है।
तो समझ लीजिए, चावल सिर्फ खाने की चीज नहीं है, ये स्वाद और परंपरा का संगम है। अगली बार जब प्लेट में चावल परोसा जाए, तो सोचिए कि ये सिर्फ अनाज नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग कोनों की खुशबू और स्वाद का हिस्सा है।

“अस्वीकरण: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के रूप में प्रदान की जा रही है और इसमें दी गई सलाह किसी भी रूप में योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे के लिए कृपया हमेशा योग्य विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श लें। डेली स्कूप इस जानकारी की सटीकता या परिणामों के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता।”

Rishabh Tiwari

Rishabh Tiwari

विवान तिवारी एक प्रोफेशनल डिजिटल पत्रकार हैं, जो मध्य भारत की राजनीति, प्रशासन और ज़मीनी मुद्दों की खोजी रिपोर्टिंग करने के प्रयास में जुटे होते हैं। उनका काम तथ्यों, संतुलन और साफ़ बोलचाल की भाषा पर आधारित है। वे अंधभक्ति और दिखावटी पत्रकारिता से दूरी रखते हैं।

संबंधित खबरें

Indore ki aitihasik Ger: Jahan rangon ki masti ke saath safai ka bhi hai pakka intezam!
हाइपरलोकल कहानियां

इंदौर की ऐतिहासिक गेर: जहां रंगों की मस्ती के साथ सफाई का भी है पक्का इंतजाम

by Rishabh Tiwari
March 14, 2025
20
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop
हाइपरलोकल कहानियां

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

by Rishabh Tiwari
March 13, 2025
30
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop
अन्य खबरें

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

by Rishabh Tiwari
January 22, 2025
122

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

May 7, 2025
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

January 22, 2025
बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

May 18, 2025
Mahua se mahilao ke sharir mein ye 5 badlav aayenge, ek prakritik superfood se kam nahi-DailyScoop India

महुआ से महिलाओं के शरीर में ये 5 बदलाव आएंगे, एक प्राकृतिक सुपरफूड से कम नहीं

January 26, 2025
अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

1
iss-gaon-mein-7-din-pehle-aati-hai-holi-janiye-iske-peeche-ki-khaufnaak-kahani-Daily Scoop India News

इस गांव में 7 दिन पहले आती है होली! जानिए इसके पीछे की खौफनाक कहानी

0

फैट से फिट होने के लिए दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?

0
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

0
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! मौसम विभाग की चेतावनी—पढ़ें आपके जिले में खतरा कितना बड़ा है?

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! मौसम विभाग की चेतावनी—पढ़ें आपके जिले में खतरा कितना बड़ा है?

July 20, 2026
सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

April 20, 2026
जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

April 20, 2026
गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

March 28, 2026
× Popup Image

About

डेली स्कूप हिंदी पाठकों के लिए अनोखी और रोचक खबरें और कहानियाँ प्रदान करता है। हम अधिकतर स्थानीय दिलचस्प कहानियों पर केंद्रित करते हैं, जो सभी तक जरुर पहुँचनी चाहिए।

Categories

  • अन्य खबरें
  • उछल कूद
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
  • डेली स्कूप एक्सक्लूसिव
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • हेल्थ

Tags

Holi Navratri News छत्तीसगढ़ भोपाल

Recent Post

  • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! मौसम विभाग की चेतावनी—पढ़ें आपके जिले में खतरा कितना बड़ा है?
  • सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!
  • About DS
  • Contacts
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT

No Result
View All Result
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT