DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
No Result
View All Result
DailyScoop India
नक्सलियों के लादेन को ठोकने वाले छत्तीसगढ़ के DRG जवान, वो फोर्स जिसका नक्सलियों में सिर्फ डर नहीं दशहत है

नक्सलियों के लादेन को ठोकने वाले छत्तीसगढ़ के DRG जवान, वो फोर्स जिसका नक्सलियों में सिर्फ डर नहीं दशहत है

Rishabh Tiwari by Rishabh Tiwari
2025/05/22 7:08 PM
in जरूरी ज्ञान
Reading Time: 1 min read
A A
ADVERTISEMENT
Share on FacebookShare on Twitter
  • अबूझमाड़ के जंगलों में माओवादियों पर सबसे बड़ा वार
  • नक्सलियों का ‘ओसामा बिन लादेन’ बसवराजु मारा गया
  • डीआरजी की बहादुरी से माओवादियों की रीढ़ टूटी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर फैले अबूझमाड़ के घने जंगलों में डीआरजी ने माओवादियों की कमर तोड़ दी है। 21 मई की सुबह हुए मुठभेड़ में 27 कुख्यात नक्सली मारे गए, जिनमें माओवादी संगठन का टॉप बॉस नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु, बीआर दादा और गगन्ना भी शामिल हैं। यह माओवादी संगठन के इतिहास का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

नक्सलियों का ‘लादेन’ खत्म

बसवराजु माओवादियों के लिए वही था जो आतंकियों के लिए ओसामा बिन लादेन। बीते 20 सालों से वो पूरे देश में नक्सली नेटवर्क को चला रहा था। वही प्लान बनाता था, वही हमला करवाता था, और वही विचारधारा फैलाता था। उसका मारा जाना माओवादी संगठन के लिए ऐसा झटका है, जिससे उबरना मुश्किल होगा।

संबंधित खबरें

गुड न्यूज़: भोपाल से चलने वाली दो ट्रेनों में कोच बढ़े, अब ज्यादा यात्री कर पाएंगे आराम से सफर

गुड न्यूज़: भोपाल से चलने वाली दो ट्रेनों में कोच बढ़े, अब ज्यादा यात्री कर पाएंगे आराम से सफर

August 8, 2025
34
एमपी में नया ‘इंसाफ’? युवक के सिर पर जूते रखवाकर मंगवाई माफ़ी गई माफी, वीडियो वायरल

एमपी में नया ‘इंसाफ’? युवक के सिर पर जूते रखवाकर मंगवाई माफ़ी गई माफी, वीडियो वायरल

July 27, 2025
25
भोपाल से लखनऊ अब सिर्फ 7 घंटे! आ गई वंदे भारत की सौगात

भोपाल से लखनऊ अब सिर्फ 7 घंटे! आ गई वंदे भारत की सौगात

July 13, 2025
23
टेंशन में मत रहना बाबू, टाइगर चला गया… कवि सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन

टेंशन में मत रहना बाबू, टाइगर चला गया… कवि सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन

June 26, 2025
19

ऑपरेशन की कहानी – जान पर खेलकर लड़ाई

19 मई को डीआरजी की टीमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव से निकली थीं। इनकी सूचना पक्की थी, लेकिन जंगल के हालात खतरनाक थे। 21 मई की सुबह माओवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन हमारे डीआरजी के जवान डटे रहे। जवाबी कार्रवाई में एक-एक कर 27 नक्सली ढेर हुए। एक जवान शहीद हो गया, कुछ घायल हुए, लेकिन डीआरजी ने जंगल में मोर्चा नहीं छोड़ा।

हथियारों का जखीरा बरामद

मुठभेड़ के बाद जब तलाशी अभियान चला, तो जमीन पर दिखा असली नतीजा – AK-47, INSAS, SLR, कार्बाइन और ढेर सारा गोला-बारूद बरामद हुआ। ये वही हथियार थे जिनसे नक्सली सालों से सुरक्षाबलों पर हमला करते रहे थे।

कौन हैं ये DRG वाले जो नक्सलियों के काल बन चुके हैं?

डीआरजी यानी जिला रिजर्व गार्ड। 2015 में छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे बनाया था, खासतौर पर लोकल युवाओं को ट्रेनिंग देकर। ये जवान इलाके की भाषा, जंगल और माओवादी चालों से वाकिफ होते हैं। इनमें कुछ वो भी हैं जो कभी नक्सली थे लेकिन मुख्यधारा में लौटकर अब सिस्टम के लिए काम कर रहे हैं। इन्हें नक्सलियों की सोच और हरकतों की गहरी समझ होती है। ये गुरिल्ला लड़ाई में माओवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानते हैं।

4 दिन जंगल में टिकने वाले बहादुर

डीआरजी के जवान 3-4 दिन बिना रुके जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाते हैं। नक्सलियों के गांवों, मददगारों और अड्डों की पहचान करते हैं। यही वजह है कि वो हर बार ऑपरेशन में सफल रहते हैं। इस बार भी उन्होंने वो कर दिखाया जो अब तक कोई नहीं कर पाया था।

शहीद को सलाम, बहादुरी को सलाम

इस ऑपरेशन में एक जवान ने शहादत दी, लेकिन उसकी कुर्बानी बेकार नहीं गई। बाकी घायल जवान खतरे से बाहर हैं। जो जज्बा इन जवानों ने दिखाया है, वो आने वाली पीढ़ियों को भी याद रहेगा। जंगल में नक्सलियों को उन्हीं के गढ़ में घुसकर मार गिराना कोई आसान बात नहीं होती।

Rishabh Tiwari

Rishabh Tiwari

विवान तिवारी एक प्रोफेशनल डिजिटल पत्रकार हैं, जो मध्य भारत की राजनीति, प्रशासन और ज़मीनी मुद्दों की खोजी रिपोर्टिंग करने के प्रयास में जुटे होते हैं। उनका काम तथ्यों, संतुलन और साफ़ बोलचाल की भाषा पर आधारित है। वे अंधभक्ति और दिखावटी पत्रकारिता से दूरी रखते हैं।

संबंधित खबरें

गुड न्यूज़: भोपाल से चलने वाली दो ट्रेनों में कोच बढ़े, अब ज्यादा यात्री कर पाएंगे आराम से सफर
जरूरी ज्ञान

गुड न्यूज़: भोपाल से चलने वाली दो ट्रेनों में कोच बढ़े, अब ज्यादा यात्री कर पाएंगे आराम से सफर

by Rishabh Tiwari
August 8, 2025
34
एमपी में नया ‘इंसाफ’? युवक के सिर पर जूते रखवाकर मंगवाई माफ़ी गई माफी, वीडियो वायरल
जरूरी ज्ञान

एमपी में नया ‘इंसाफ’? युवक के सिर पर जूते रखवाकर मंगवाई माफ़ी गई माफी, वीडियो वायरल

by Rishabh Tiwari
July 27, 2025
25
भोपाल से लखनऊ अब सिर्फ 7 घंटे! आ गई वंदे भारत की सौगात
जरूरी ज्ञान

भोपाल से लखनऊ अब सिर्फ 7 घंटे! आ गई वंदे भारत की सौगात

by Rishabh Tiwari
July 13, 2025
23

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

सुहागन का सिंदूर मिटाना क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बता दिया: रामपाल जाट, एयर स्ट्राइक पर किसान नेता का बड़ा बयान

May 7, 2025
Dhaan ka katora banne ki kahani Jab Chhattisgarh ne Bengal ko bhi peeche chhod diya-Daily Scoop

धान का कटोरा बनने की कहानी: जब छत्तीसगढ़ ने बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया!

January 22, 2025
बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

बांग्लादेश को बंदरगाह झटका, भारत ने ट्रेड पर कसा शिकंजा

May 18, 2025
Mahua se mahilao ke sharir mein ye 5 badlav aayenge, ek prakritik superfood se kam nahi-DailyScoop India

महुआ से महिलाओं के शरीर में ये 5 बदलाव आएंगे, एक प्राकृतिक सुपरफूड से कम नहीं

January 26, 2025
अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

अकेला धीरेंद्र शास्त्री इस देश को कब तक बचाएगा: धीरेंद्र शास्त्री, भोपाल लव जिहाद कांड पर बागेश्वर सरकार गुस्से में

1
iss-gaon-mein-7-din-pehle-aati-hai-holi-janiye-iske-peeche-ki-khaufnaak-kahani-Daily Scoop India News

इस गांव में 7 दिन पहले आती है होली! जानिए इसके पीछे की खौफनाक कहानी

0

फैट से फिट होने के लिए दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?

0
Holi mein bhaang-thandai suni hogi, par MP ke Rewa mein Kadhi-Chawal ka kya connection hai-DailyScoop

होली में भांग-ठंडाई सुनी होगी, पर MP के रीवा में कढ़ी-चावल का क्या है कनेक्शन?

0
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! मौसम विभाग की चेतावनी—पढ़ें आपके जिले में खतरा कितना बड़ा है?

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! मौसम विभाग की चेतावनी—पढ़ें आपके जिले में खतरा कितना बड़ा है?

July 20, 2026
सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!

April 20, 2026
जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

जशपुर का खूनी ‘बर्थडे’: जिस घर में बंटना था केक, वहां से उठी अर्थी; साले-भाभी ने मिलकर की जीजा की हत्या

April 20, 2026
गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

गैस, डीजल और पेट्रोल की नहीं छत्तीसगढ़ में क्राइसेस, सीएम ने दी लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह

March 28, 2026
× Popup Image

About

डेली स्कूप हिंदी पाठकों के लिए अनोखी और रोचक खबरें और कहानियाँ प्रदान करता है। हम अधिकतर स्थानीय दिलचस्प कहानियों पर केंद्रित करते हैं, जो सभी तक जरुर पहुँचनी चाहिए।

Categories

  • अन्य खबरें
  • उछल कूद
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान
  • डेली स्कूप एक्सक्लूसिव
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • हेल्थ

Tags

Holi Navratri News छत्तीसगढ़ भोपाल

Recent Post

  • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! मौसम विभाग की चेतावनी—पढ़ें आपके जिले में खतरा कितना बड़ा है?
  • सरगुजिहा बोलना गुनाह है? मासूम को दुत्कारने वाले स्कूल पर जड़ा ताला, घमंड चकनाचूर!
  • About DS
  • Contacts
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT

No Result
View All Result
  • होम
  • उछल कूद
  • पॉलिटिक्स
  • हाइपरलोकल कहानियां
  • क्राइम
  • जरूरी ज्ञान

© 2025 DailyScoop | Powered by techinfoBiT